एसआर इंटर कॉलेज असनहरा में निःशुल्क योग शिविर का आयोजन विद्यार्थियों को सिखाए स्वस्थ जीवन के मंत्र
बस्ती। एसआर इंटर कॉलेज असनहरा में आज निःशुल्क योग शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में विद्यार्थियों को योग, प्राणायाम और संतुलित खान-पान के महत्व की जानकारी देते हुए स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया गया।कार्यक्रम में डॉ. दीनानाथ पटेल ने बच्चों को बताया कि बेहतर स्वास्थ्य के लिए पौष्टिक एवं संतुलित आहार बेहद जरूरी है। उन्होंने दूध, मोटे अनाज की रोटी, चावल, हरी सब्जियां और गुड़ को दैनिक आहार में शामिल करने की सलाह दी। साथ ही फास्ट फूड और चाय के सेवन से दूर रहने तथा पाचन तंत्र को स्वस्थ रखने के लिए अमरूद का नियमित सेवन करने के प्रति जागरूक किया योगाभ्यास के दौरान विद्यार्थियों को शशकासन, गोमुखासन, वक्रासन, पवनमुक्तासन, मकरासन, भुजंगासन, शलभासन, मर्कटासन, सूर्य नमस्कार, पश्चिमोत्तानासन, हलासन, सर्वांगासन और शीर्षासन सहित विभिन्न योगासनों का अभ्यास कराया गया। इसके अलावा कपालभाति और अनुलोम-विलोम प्राणायाम की विधि भी सिखाई गई। डॉ. दीनानाथ पटेल ने विद्यार्थियों के सामने नौली क्रिया का प्रदर्शन कर उसके अभ्यास की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि नियमित योगाभ्यास और संतुलित खान पान से शरीर स्वस्थ मन प्रसन्न और जीवन अनुशासित रहता है। बचपन से ही योग को दिनचर्या में शामिल करने से बच्चों का शारीरिक एवं मानसिक विकास बेहतर होता है।इस अवसर पर विद्यालय के प्रबंधक, प्रधानाचार्य, शिक्षकगण एवं अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे। शिविर के माध्यम से विद्यार्थियों को योग के प्रति जागरूक करते हुए स्वस्थ जीवन अपनाने का संदेश दिया गया।