बस्ती : नगर थाना क्षेत्र के लुंबिनी-दुद्धी मार्ग पर झिरझिरवा पुल के पास भीषण सड़क हादसा हो गया। सड़क किनारे खड़ी कार में तेज रफ्तार बाइक जा भिड़ी। हादसे में बाइक सवार दो किशोर गंभीर रूप से घायल हो गए।
घायलों की पहचान वाल्टरगंज के चंदोखा निवासी 17 वर्षीय तरुण राजभर और 16 वर्षीय अनूप पुत्र भरतराम राजभर के रूप में हुई है। दोनों किशोर बाइक से अपने ननिहाल चिलवनिया जा रहे थे।
दोनों को जिला अस्पताल से गंभीर हालत में कैली अस्पताल रेफर किया गया था। उपचार के दौरान तरुण राजभर ने दम तोड़ दिया। वहीं अनूप का अस्पताल में इलाज जारी है।
तरुण की मौत से परिवार में कोहराम मच गया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।