आदर्श शुक्ला ने जनपद का बढ़ाया मान

.
जनपद बाराबंकी अन्तर्गत विकासखंड हैदरगढ़ के गांव कमेला निवासी अरुण कुमार शुक्ला के होनहार सुपुत्र आदर्श शुक्ला ने यूक्रेन से एमबीबीएस की पढ़ाई कर अपने पहले ही प्रयास मे एमसीआई/एफएमजीई परीक्षा उत्तीर्ण कर परिवार एवं जनपद का नाम रोशन किया है जिससे क्षेत्र मे खुशी की लहर है और लोगों का शुभकामनाएं देने का सिलसिला जारी है वहीं सामाजिक क्षेत्र मे उत्कृष्ट योगदान देने वाले ग्राम पंचायत भटमऊ,बाजार शुक्ल अमेठी निवासी संस्था कृष्णा जन कल्याण सेवा संस्थान रजि.के प्रबंधक समाजसेवी पी.के.तिवारी ने उनके कमेला स्थित आवास पर पहुंचकर इस महत्वपूर्ण उपलब्धि पर बतौर संस्था प्रबंधक श्री राधाकृष्ण प्रतिमा एवं डायरी तथा पेन भेंटकर सम्मानित किया एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की उक्त अवसर पर होनहार के पिता अरुण कुमार शुक्ला,दादा अशोक कुमार शुक्ला,शशांक शुक्ला, अभिनव शुक्ला एवं डा.नारायण द्विवेदी भी उपस्थित रहे,डा.आदर्श शुक्ला एवं उपस्थित परिवारजनों ने संस्था प्रबंधक समाजसेवी पी.के.तिवारी का आभार व्यक्त किया। वहीं समाजसेवी पी.के.तिवारी ने कहा कि डा.आदर्श शुक्ला ने अपने कठिन परिश्रम एवं कर्तव्यनिष्ठा से यह मुकाम हासिल किया है जो कि क्षेत्र के लिए गौरवपूर्ण पल है।