बस्ती। एफआरसीटी का जिला स्तरीय कार्यकारिणी का गठन गया।
प्रदेश स्तर की टीम द्वारा जिला स्तरीय कार्यकारिणी के गठन किए जाने एवं पदाधिकारी बनाए गए नामों को पत्र जारी करते हुए सार्वजनिक किया गया।
FRCT संस्था सर्वजन हिताय के रूप में सभी के हित के लिए प्रतिबद्ध है।
इसमें सदस्य बने रहने से गंभीर रूप से बीमार या दुर्घटना में घायल वैधानिक सदस्य को 5 लाख से 10 लाख रुपए तक की आर्थिक मदद की योजना बनाई गई है एवं वैज्ञानिक सदस्य के दिवंगत होने पर परिवार को 50 लाख रुपए तक की सहायता करने का लक्ष्य बनाया गया है।
कार्यकारिणी में अरुण मिश्र को जिलाध्यक्ष, गिरिजेश चन्द्र यादव जिला महामंत्री, इन्द्र प्रसाद जिला कोषाध्यक्ष, अरुण कुमार गौतम जिला संगठन मंत्री,विवेक कुमार मिश्र जिला मीडिया प्रभारी तथा अरुण कुमार को जिला आईटी सेल प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई।
जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी मिलने पर अरुण मिश्र ने कहा संगठन द्वारा जो भी दायित्व हमको दिया गया है उसको बाखूबी निभाऊंगा। मैं पूरे निष्ठा और ईमानदारी के साथ टीम के साथ जुड़कर कार्य करूंगा। साथ ही पूर्ण मनोयोग से ब्लॉक स्तर पर सदस्यों का विस्तार करते हुए अच्छी टीम बनाने का कार्यक्रम संचालित करूंगा जिससे ज्यादा से ज्यादा परिवार को इस संस्था से जोड़ा जा सके।