नव वर्ष 2025 के आगमन पर लखनऊ में यातायात डायवर्जन और पार्किंग व्यवस्था

लखनऊ, (आरएनएस ) वर्ष 2024 के समापन और नव वर्ष 2025 के स्वागत के मद्देनजर, लखनऊ शहर में 31 दिसंबर 2024 को यातायात व्यवस्था में विशेष बदलाव किए जाएंगे। इन बदलावों का उद्देश्य शहर में यातायात के सुगम संचालन को सुनिश्चित करना है।यातायात पुलिस के अनुसार, 31 दिसंबर को हजरतगंज, गोमतीनगर, कैन्ट और अन्य प्रमुख क्षेत्रों में यातायात डायवर्जन व्यवस्था लागू होगी। इससे यातायात की दिशा में बदलाव होगा और नागरिकों को निर्धारित मार्गों का पालन करना होगा।इसके अतिरिक्त, हजरतगंज, कैन्ट, गोमतीनगर समेत विभिन्न स्थानों पर पार्किंग व्यवस्था में भी परिवर्तन किया गया है। विशेष रूप से मल्टीलेबल पार्किंग में वाहन पार्क किए जाएंगे। वहीं, नो पार्किंग और नो स्टॉप जोन भी निर्धारित किए गए हैं, जहां वाहन खड़ा करना प्रतिबंधित रहेगा।31 दिसंबर की रात 9 बजे से शहर के भीतर बड़े भार वाले वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा, और केवल विशेष वाहनों को ही ट्रैफिक पुलिस की अनुमति से शहर में प्रवेश मिलेगा।इसके साथ ही, किसी भी आपातकालीन स्थिति में एम्बुलेंस, फायर सर्विस, स्कूल वाहन, शव वाहन जैसे वाहनों को आवश्यक मार्गों से गुजरने की अनुमति दी जाएगी। इसके लिए ट्रैफिक कंट्रोल नंबर 9454405155 पर संपर्क किया जा सकता है।