बस्ती। परसरामपुर थाना क्षेत्र के जोगापुर निवासी अब्दुल हकीम ने गांव निवासी एक परिवार के चार सदस्यों पर पुरानी रंजिश की बात को लेकर घर में घुसकर मारने पीटने, सोने की सीकड़ छीन लेने, जानमाल की धमकी देने का आरोप लगाया है। पुलिस को दी गई तहरीर में कहा है कि गांव निवासी अबदुल्ला, उसके दो पुत्रों, सफीउल्लाह, हबीबुल्लाह व एजाज अहमद पुरानी रंजिश की बात को लेकर उसके घर में घुस आए। उसे , उसके पुत्रों मोईद, कलीम को गाली देते हुए मारा पीटा, उसके पुत्र मुजीब के गले से सोने की सीकड़ छीन लिया, जान से मारने की धमकी दी। तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की सुसंगत धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर पुलिस विवेचना कर रही है।