मृत आरक्षी की पत्नी को सौपा एक्सीडेंटल कवर की 75 लाख धनराशि का चेक

 

बस्ती। दुर्घटना में मृत आरक्षी की आश्रित पत्नी को एसपी गोपाल कृष्ण चौधरी ने एसबीआई द्वारा प्रदत्त एक्सीडेंटल कवर की पचहत्तर लाख धनराशि का चेक प्रदान किया। इस दौरान एसबीआई गांधीनगर के अधिकारी, पीआरओ एसपी, अकाउन्टेट आदि मौजूद रहे।
बता दें कि वर्ष 2016 बैच के आरक्षी रुधौली थाना क्षेत्र के अहिरौली निवासी नीतीश कुमार मऊ जनपद के दोहरीघाट में पोस्ट थे। डयूटी के दौरान अज्ञात वाहन की चपेट में आने से उनकी मौत हो गई थी।