महेन्द्र कुमार उपाध्याय
अयोध्या के जमथराघाट क्षेत्र में 14 कोसी परिक्रमा मार्ग के चौड़ीकरण और सेना द्वारा दिए गए नोटिस से पीड़ित और निर्मली कुंड के लोग परेशान है। भाजपा के नगर विधायक वेद प्रकाश गुप्ता ने देर शाम मुलाकात किया।विधायक ने पीड़ितों को हर संभव मदद का आश्वासन का भरोसा दिया। इस दौरान निषाद समाज के अध्यक्ष संतोष निषाद भी मौजूद रहे।अयोध्या के विकास को लेकर 14 कोसी परिक्रमा मार्ग को चौड़ा किया जा रहा है, जिससे निषाद समाज के कई परिवारों के घर चौड़ीकरण की जद में आ रहे हैं, इसके साथ ही साथ निर्मली कुंड में सेना द्वारा भूमि खाली किए जाने की नोटिस को लेकर भी वहां के लोग परेशान हैं। इन सभी समस्याओं को लेकर पीड़ितों ने अपना दर्द नगर विधायक को बताया और हर मदद की गुहार लगाई।नगर विधायक वेद प्रकाश गुप्ता ने कहा जल्द से जल्द मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलकर उनकी समस्या से अवगत कराया जाएगा और सभी को विस्थापित करने की व्यवस्था बनाई जाएगी।निषाद समाज के अध्यक्ष संतोष निषाद ने कहा नगर विधायक वेद प्रकाश गुप्ता हमेशा निषाद समाज की समस्याओं में खड़े रहते हैं, इसलिए आज समाज के लोगों ने उन्हें अपनी समस्या से अवगत कराया हमें पूरा भरोसा है। नगर विधायक मुख्यमंत्री से मिलकर हमारे समाज को न्याय दिलाएंगे।बैठक में अमरजीत निषाद रोहित निषाद प्रधान अनिल निषाद जिला अध्यक्ष निषाद पार्टी राम मिलन निषाद और सैकड़ों निषाद समाज के लोग उपस्थित रहे।