अमेरिका के स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों का नृत्यः राम मंदिर परिसर में भारतीय मूल के 106 बच्चों ने कथक और कुचीपुड़ी की दी प्रस्तुति

 

महेन्द्र कुमार उपाध्याय
अयोध्या।अमेरिका के स्कूलों में पढ़ने वाले भारतीय मूल के 106 बच्चों ने आज श्रीराम लला मन्दिर परिसर में कथक, कुचीपुड़ी आदि शास्त्रीय नृत्य प्रस्तुत किया। विदेशी धरती पर पले-बढ़े बच्चों की मनोहारी प्रस्तुति ने उपस्थित दर्शकों को मुग्ध कर दिया।इन बच्चों के साथ 16 शिक्षक और यहां तथा वहां से कई अभिभावक भी शामिल थे। बताया गया कि कल सरयू के घाट संख्या दस पर भी अमेरिका से आए इन बच्चों की नृत्य प्रस्तुति होगी।केंद्रीय कानून मंत्री और राम मंदिर के ट्रस्ट के पदाधिकारियों ने भी नृत्य देखा इंटरनेशनल फाउंडेशन फॉर इनोवेशन थिंक अबाउट और नो योर रूट्स फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम में कई प्रशासनिक अधिकारी और एलएंडटी के पदाधिकारी भी मौजूद रहे।आयोजकों में वीणा, राहुल सिंह, रवि कुमार, मनीश शर्मा, आलोक सिंह, नवीन शर्मा के अलावा केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल, मेयर गिरीश पति त्रिपाठी ट्रस्टी डॉ अनिल मिश्र, जगदीश आफले आदि पांच घंटे तक चले इस कार्यक्रम में सम्मिलित रहे।