अयोध्या
अवध विश्वविद्यालय अनुदानीत महाविद्यालय शिक्षक संघ अध्यक्ष डॉ जनमेजय तिवारी ने उच्च शिक्षा मंत्री योगेन्द्र उपाध्याय से मुलाक़ात की व मंत्री से मिलकर उन्होंने विश्वविद्द्यालय से सम्बद्ध महाविद्द्यालयों के शिक्षकों की समस्याएँ (पांच इन्क्रीमेंट , 65 वर्ष पर अधिवर्षता आदि) साझा किया तथा नव निर्वाचित कार्यकारिणी के शपथ ग्रहण समारोह करवाने का आग्रह भी किया . ऑक्टा अध्यक्ष ने मंत्री उनकी पार्टी के उपचुनाव में और महाराष्ट्र में शानदार जीत की बधाई दी. डॉ जन्मेजय के ऑक्टा अध्यक्ष निर्वाचित होने के उच्च शिक्षा मंत्री से उनकी यह पहली मुलाक़ात थी. इस दौरान डॉ संतोष कुमार , डॉ अजय कुमार सिंह व डॉ हरनाम सिंह लोधी ने मंत्री जी का अंग वस्त्र पहना कर स्वागत किया l