बस्ती। हरैया थाना क्षेत्र के नथऊपुर निवासी विमलेश्वरी देवी पत्नी अमरनाथ तिवारी ने गांव निवासी चार लोगों पर पुरानी रंजिश व जमीनी विवाद को लेकर मारने पीटने, जानमाल की धमकी देने का आरोप लगाया है। पुलिस को दी गई तहरीर में कहा है कि रंजिश के चलते सोमनाथ, महिनाथ, आदित्यनाथ, भूपेन्द्रनाथ ने गाली देते हुए उसे लाठी, डंडे से मारा पीटा, जब बीच बचाव करने उसकी गर्भवती बहू पहुंची तो उसके पेट में लात से प्रहार किया जिससे वह बेहोस हो गई। आरोपियों ने जानमाल की धमकी भी दिया। मामले में तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की सुसंगत धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर पुलिस विवेचना कर रही है।