बस्ती। वाल्टरगंज थाना क्षेत्र के भिटिया खुर्द निवासी निधि सिंह पत्नी राज विक्रम सिंह ने पारिवारिक विवाद को लेकर मारने पीटने, जान से मारने की धमकी देने का अपने सगे पट्टीदारों पर आरोप लगाया है। पुलिस को दी गई तहरीर में कहा है कि उसके सगे पट्टीदार माया सिंह पत्नी प्रीताम्बर सिंह, खुशबू सिंह पत्नी वीरेन्द्र विक्रम सिंह पारिवारिक विवाद को लेकर उसे गाली और जान से मारने की धमकी दे रहे थे। जब उसने गाली देने से मना किया तो माया सिंह, खुशबू सिंह, निखिल प्रताप सिंह, नितिन प्रताप सिंह ने मिलकर उसे मारा पीटा, जान से मारने की धमकी दी। तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की सुसंगत धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर पुलिस मामले की विवेचना कर रही है।