दुकान का ताला तोड़कर काजू, बादाम, नगदी चुरा ले गए चोर

 

बस्ती। कप्तानगंज थाना क्षेत्र के रतास उर्फ कप्तानगंज निवासी अहमद अली की दुकान के शटर का ताला तोड़कर चोर दुकान से काजू, बादाम, नगदी चुरा ले गए। तहरीर के अनुसार करीब सात हजार रूपए का काजू, बादाम और करीब 40 हजार रूपए चुराकर चम्पत हो गए। दूसरे दिन दुकान पहुंचने पर ताला टूटा मिलने पर चोरी की जानकारी हुई। मामले में तहरीर के आधार पर अज्ञात के खिलाफ चोरी का मुकदमा दर्ज कर पुलिस छानबीन कर रही है।