बस्ती। नगर थाना क्षेत्र के चन्दो निवासी एक युवक का अपहरण कर हत्या कर देने के मामले में गांव के ही दो लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। चन्दो निवासी शेषमती पत्नी रामानन्द का आरोप है कि गांव निवासी हरीकुमार और उसके पुत्र राज ने मिलकर उसके बेटे अजीत कुमार का अपहरण कर लिया, उसकी हत्या कर लाश को गाव के दक्षिण सडक पर फेक दिया। 11 जून को हुए इस मामले में कोर्ट के आदेश पर आरोपियों के खिलाफ अपहरण और हत्या की सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर पुलिस विवेचना कर रही है।