69.05 ग्राम स्मैक के साथ दो आरोपी गिरफ्तार, स्कूटी व मोबाइल बरामद
बहराइच। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत दरगाह शरीफ थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने चेकिंग अभियान के दौरान दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 69.05 ग्राम स्मैक, एक होंडा एक्टिवा स्कूटी, एक मोबाइल फोन तथा 500 रुपये बरामद किए हैं।
पुलिस अधीक्षक बहराइच विश्वजीत श्रीवास्तव के निर्देशन में तथा अपर पुलिस अधीक्षक नगर आयुष विक्रम सिंह एवं क्षेत्राधिकारी नगर नारायण दत्त मिश्र के पर्यवेक्षण में पुलिस टीम द्वारा नरियाघाट सलारगंज क्षेत्र में चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान पुलिस ने दो संदिग्धों को पकड़ा। तलाशी के दौरान उनके कब्जे से कुल 69.05 ग्राम स्मैक बरामद हुई।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सुफियान खान पुत्र समशाद, उम्र करीब 20 वर्ष, निवासी गुल्लाबीर कालोनी ब्लॉक नंबर-32 सलारगंज तथा अल्तमश उर्फ गुफ्फु पुत्र स्व. शकील, उम्र करीब 20 वर्ष, निवासी गुल्लाबीर कालोनी ब्लॉक नंबर-54, कमरा नंबर-641 सलारगंज, थाना दरगाह शरीफ, जनपद बहराइच के रूप में हुई है।
पुलिस ने बरामदगी के आधार पर थाना दरगाह शरीफ में मु0अ0सं0 441/2026, धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। दोनों आरोपियों को आवश्यक विधिक कार्रवाई के बाद न्यायालय भेज दिया गया।
कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक आशुतोष कुमार राय, कांस्टेबल अविनाश कुमार, इरफान अहमद, ललित कुमार यादव, नितिन कुमार एवं राहुल मौर्या शामिल रहे।