बस्ती। सोनहा थाना क्षेत्र के गौहनिया निवासी मेहरुनिशा पत्नी गफ्फार ने तीन लोगों के खिलाफ सोने की चेन, पायल और सात हजार रूपया नगदी चुरा ले जाने का आरोप लगाया है। कहा है कि गोण्डा जिले के खोड़ारे थाना क्षेत्र के छगडिहवा निवासी फज्ञतिमा खातून, उसके पिता रज्जाक व एक अन्य विन्देश्वरी पता अज्ञात ने मिलकर ताला तोड़कर उसके घर में घुस गए। बक्सा, अटैची तोड़कर उसमें रखा लगभग बीस ग्राम का सोने का चेन, चांदी का दो पायल, सात हजार रूपया नगदी चुरा ले गए। घटना 20 अगस्त की बताया है। मामले में कोर्ट के आदेश पर आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर पुलिस विवेचना कर रही है।