प्रधान पर 22 वर्षीय युवती से अश्लील हरकत करने का आरोप

 

बस्ती। हरैया थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी 22 वर्षीय युवती ने प्रधान अशोक कुमार पर अश्लील हरकत करने, उसे पकड़कर सड़क पर पटक देने और विरोध करने पर उसका मोबाइल तोड़ देने, जानमाल की धमकी देने का आरोप लगाया है। कहा है कि वह शौच के लिये 11 नवम्बर की देर शाम घर से बाहर गई थी, जब उसके साथ घटना हुई। मामले में पुलिस आरोपी के खिलाफ बीएनएस की सुसंगत धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।