बच्चों के आपसी विवाद में मां, बेटे को मारा पीटा, दो सगे भाइयों, उनकी पत्नी पर मुकदमा

 

बस्ती । मुण्डेरवा थाना क्षेत्र के कड़सरी निवासी सरवर अली ने गांव निवासी दो सगे भाइयों और उनकी पत्नी के खिलाफ मारने पीटने, गाली और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पुलिस को दी गई तहरीर में कहा है कि बच्चों के आपसी विवाद को लेकर उसके पट्टीदार मोहम्मद अमीन, उसके भाई मोहम्मद हनीफ, उसकी पत्नी, असमा खातून और भाई की पत्नी राजिया खातून ने मिलकर रास्ते में रोककर उसकी पत्नी जमीरुननिशा, पुत्र रेहान को गाली देते हुए लाठी डंडे से मारा पीटा, जान से मारने की धमकी दी। तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की सुसंगत धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर पुलिस विवेचना कर रही है।