बस्ती। मुंडेरवा थाना क्षेत्र के उमरी गांव के बाहर बने घर के मुख्य दरवाजे का ताला तोड़कर चोर दिनदहाड़े लाखों रुपए का जेवरात, नगदी चुरा ले गए। जिला अस्पताल में नियुक्त आयुष चिकित्सक डॉ. सतीश चौधरी , पत्नी निर्मला वर्मा के साथ मुंडेरवा थाना क्षेत्र के उमरी गांव के बाहर मकान में रहते है।बुधवार को वे अपनी डियूटी पर जिला अस्पताल में थे। पत्नी निर्मला दोपहर 12 बजे मकान पर ताला लगाकर गांव स्थित अपने पैतृक आवास पर चली गई, अपराहन करीब तीन बजे वह वापस लौटी तो घर के मुख्य दरवाजे सहित कमरों ,आलमारी आदि का ताला टूटा मिला। इसकी जानकारी उसने डॉक्टर पति को दी। इसके बाद वे घर पहुचे और डायल112 को सूचना दी । मौके पर पहुंची मुंडेरवा पुलिस ने जांच पड़ताल की।आयुष चिकित्सक ने पुलिस को दी गई तहरीर में घर से एक लाख 54 हजार रूपए नगदी, ,8सोने की अंगूठी,, 2मंगलसूत्र, 2 जोड़ी झुमका, 2जोड़ी सुई धागा, 3सोने की चेन, दोजोड़ी कान का टप्स, ब्रेसलेट, गले का सेट, चार जोड़ी पायजेब आदि चोरी होने की जानकारी दी है।
थानाध्यक्ष द्वारिका प्रसाद चौधरी ने बताया कि घटना स्थल का बारीकी से जांच किया गया है। आसपास के लोगो से पूछताछ की जा रही हैं। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों को भी खंगाला जा रहा है। जल्दी ही घटना का पर्दाफाश कर दिया जायेगा।