बस्ती। गौर थाना क्षेत्र के डुहवा निवासी श्यामजी जायसवाल ने गांव निवासी चार लोगों पर बिना किसी कारण मारने पीटने, गाली और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पुलिस को दी गई तहरीर में कहा है कि गांव निवासी किशन गुप्ता, विजय गुप्ता, विनय गुप्ता, दयाशंकर ने बिना किसी कारण उसे घेर करलाठी, डंडा, लात, मुक्का, थप्पड़ से मारा पीटा, गाली और जान से मारने की धमकी दी। मामले में तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की सुसंगत धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर पुलिस विवेचना कर रही है।