शिवबखरी और शनिचरा न्याय पंचायत मे हुई खेल प्रतियोगिता ।

पौली
पौली शिक्षा क्षेत्र के शिवबखरी और शनिचरा मे 18 अक्टूबर को न्याय पंचायत स्तरीय बेसिक बाल क्रीडा प्रतियोगिता का आयोजन हुआ
 क्रीडा प्रतियोगिता के शिवबखरी के गोबिंदगंज मे कुल 15 और शनिचरा न्याय पंचायत के 11 विद्यालयों के बालक और बालिकाओं ने प्रतिभाग किया। खेल में दौड़,खो खो, कबड्डी,उचीं कुद , जिमनास्टिक,का प्रतिभाग हुआ ।गोबिंदगंज मे 100और
200 मीटर की दौड़ प्रतियोगिता में बालिका वर्ग में निधि,और बालक में 100मीटर में राहूल और 200 में हरिओम का दबदबा रहा ।इसी प्रकार कबड्डीऔर खो,खो प्रतियोगिता में बालक एवम बालिका  दोनों  कंपोजिट विद्यालय तिलकुपुर सब पर भारी  रहा।
वहीं शनिचरा में प्राथमिक विद्यालय के 200 मीटर की दौड़ में सुहेल और सोनाली जबकि जूनियर में 200 मीटर की दौड़ में अंश और सलोनी ने मारी बाजी ।कबड्डी प्रतियोगिता में बालक और बालिका शनिचरा के बच्चों ने जीत अपने नाम किया ।
इस मौके पर प्रधानाचार्य रामकरण गौतम विनोद कुमार पाण्डेय,आशीष कुमार हीरालाल सुनील तिवारी अरविंद कुमार उर्मिला देवी अमित कुमार राजेश रमेश, नरेन्द्र
प्रताप भास्कर ज्ञानेंद्र प्रसाद कौशलेंद्र प्रताप लक्ष्मी प्रसाद, भोलेंद्र यादव , तारकेश्वर चौधरी, आदि लोग मौजूद  रहे।