युवक ने साड़ी के फंदे से लटकर दी जान

 

कुदरहा, बस्ती:  लालगंज थाना क्षेत्र के रैनिया गांव में 18 वर्षीय युवक ने कमरे मे छत की कंडी में सांडी का फंदा लगा कर लटक गया। स्वजनो ने देखा तो शोर मचाया आस-पास के लोग पहुंचे। चौकी इंचार्ज कुदरहा पहुंच कर शव नीचे उतरवाया और पीएम के लिए भेज दिया।

       रैनिया गांव निवासी 18 वर्षीय  संजय पुत्र रामसागर गुरुवार की देर रात लालगंज से मूर्ति विसर्जन करा कर वापस पहुंचे और भोजन कर के कमरे में सोने चला गया। कमरे के बाहर बरामदे में पूरा परिवार सो रहा था। पडोस की महिला को प्रसव पीड़ा हुआ तो उनके परिजन रात 11 बजे संजय की माता ज्ञायत्री देवी को अस्पताल चलने के लिए बुलाने पहुंची तो साड़ी पहनने के लिए घर में गयी तो एकलौते बेटे को फंदे से लटकता देख शोर मचा कर रोने लगी। पडोस के लोग पहुंचे तो सभी हतप्रभ रह गए। चौकी इंचार्ज कुदरहा राम अशोक यादव टीम के साथ पहुंचे और उच्च अधिकरियो को घटना की जानकारी दी। फोरंसिक टीम पहुंच कर साक्ष्य जुटा कर पीएम के लिए भेज दिया गया। ग्रामीणों ने बताया कि मूर्ति विसर्जन के दौरान खूब जमकर डीजे पर नाचा था। ऐसा पता नही लग रहा था कि कोई अनहोनी आज हो जाएगा। दबे जुबान से लोगो ने बताया कि फंदा लगाने का दो बार और प्रयास किया था। उस समय रस्सी टूट गयी थी और भगवान बचा लिए थे।

         इस संबंध में चौकी इंचार्ज कुदरहा राम अशोक यादव ने बताया कि प्रथम दृष्टया सोसाइट लग रहा हैै। पीएम रिपोर्ट आने के बाद कारण स्पष्ट हो जाएगा।

Oplus_131072