जितेन्द्र पाठक
संतकबीरनगर कांटे चौकी से महज कुछ कदम की दुरी पर बीते 2 अक्टूबर को रात मे भुजैनी चौराहे पर बलराम गुप्ता के मकान के छत से होते हुए कमरे मे जाकर 16 हजार नगद लेपटॉप व मोबाइल चुरा ले गए जिसका पीड़ित ने तहरीर देकर कार्यवाही की मांग की घटना कर मुकदमा भी दर्ज हो गया। लेकिन अभी तक चोर पुलिस के पकड़ से दूर है। इस तरह से स्थानीय पुलिस चौकी के कार्यशैली पर सवाल उठ रहे है सामने लगे कैमरे मे तीनो चोर दिखाई भी दे रहे है।
कांटे चौकी क्षेत्र में हुई चोरियों का खुलासा करने में पुलिस अब तक खाली हाथ है। घरों और दुकानों में हुई चोरियों में पुलिस को सीसीटीवी फुटेज मिलने के बाद भी चोरों को पकडऩे में सफलता हाथ नहीं लग पाई है। क्षेत्र में आए दिन सड़को पर खड़े वाहनों से डीजल चोरी के साथ साथ दुकानों मे चोरी हो रही है, जिससे क्षेत्र में दहशत का माहौल है। ऐसे में पुलिस द्वारा की जा रही रात्रि गश्त पर भी सवाल उठने लगे हैं। लोगों का कहना है कि जिनके हाथों में सुरक्षा की कमान है ओभी लापरवाही बरत रहे हैं। जिससे वारदातों के चलते पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। भुजैनी चौराहे पर हुई चोरी की घटना ठीक सामने भुजैनी चौराहे के गेट पर कैमरा भी लगा है पीड़ित ने अपने जलपान की दुकान मे भी कैमरा लगाया है जिसमे तीन चोर कैमरे में कैद होने के बाद भी आरोपी गिरफ्त से बाहर हैं। सूत्रों की माने तो पुलिस द्वारा अपराधों पर लगाम कसने के लिए जहां आधुनिक उपकरणों का उपयोग किया जा रहा है, वहीं दूसरी ओर बदमाश भी अलग-अलग प्रकार से चोरियों को अंजाम दे रहे है।