गाइड बच्चों में होती है अपार क्षमता, प्रशिक्षण से निखरती है प्रतिभाएँ-बीएसए

बस्ती। गाइड बच्चों में होती है अपार क्षमता, प्रशिक्षण से लिखरती हैं प्रतिभाएं यह विचार जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अनूप कुमार ने बहादुरपुर कस्तूरबा गांधी विद्यालय में आयोजित तीन दिवसीय गाइड शिविर का ध्वजारोहण करते हुए व्यक्त किया, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अनूप कुमार ने प्रतिभागियों के साथ एमडीएम का स्वाद और गुणवत्ता भी परखी, उल्लेखनीय है कि यह प्रशिक्षण राज्य परियोजना निदेशक लखनऊ/स्कूल महानिदेशक लखनऊ के पत्र के क्रम में जारी जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी के निर्देश पर जनपद के समस्त कस्तूरबा गांधी विद्यालय में कराया जा रहा है, प्रशिक्षक के रूप में जिला गाइड कैप्टन लीडर ट्रेनर सत्या पाण्डेय और जिला स्काउट मास्टर लीडर ट्रेनर स्काउट कुलदीप सिंह ने प्रथम दिन नियम, प्रतिज्ञा, झंडा गीत, प्रार्थना, स्काउट गाइड का संक्षिप्त इतिहास, टोली विधि, साइन, सैल्यूट आदि के बारे में विस्तार पूर्वक प्रतिभागियों को जानकारी, विद्यालय की गाइड कैप्टन शान्ति गुप्ता ने दिया, डीसी निर्माण राजेश प्रजापति, वार्डेन नीलम पान्डेय, पूर्णिमा शुक्ला, प्रेमलता चौरसिया, मधुलिका यादव, अशोक कुमार, तरन्नुम, रूपम पूनम सलोनी अंजुम आंचल काजल सिद्धिदात्री संतोषी आदि की सहभागिता रही।