बस्ती। कलवारी और परसरामपुर पुलिस ने दो व्यक्तियों के पास से चाकू और अवैध तमंचा बरामद कर उन्हे गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार वाहन चेकिंग के दौरान कलवारी थाना क्षेत्र के कम्हरिया निवासी अकील को कुसौरा बाजार में रोक कर तलाशी ली गई तो उसके पास से एक अवैध चाकू बरामद हुआ। वहीं परसरामपुर पुलिस ने हरिगांव निवासी मथुरा प्रसाद के पास से धरमपुर मोड़ के पास तलाशी के दौरान 315 बोर का एक अवैध तमन्चा बरामद किया। दोनो का ेगिरफ्तार कर पुलिस ने शस्त्र अधिनियम की धारा के तहत मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही किया है।