बलई गांव में सम्पन्न हुआ कौशल प्रशिक्षण एवं व्हीलचेयर वितरण कार्यक्रम
06 दिव्यांगजनों को मिली व्हीलचेयर की सौगात
20 प्रशिक्षणार्थियों को प्रदान किये गये प्रमाण-पत्र
बहराइच 10 सितम्बर। गृह मंत्रालय के नागरिक कल्याण कार्यक्रम (सी.ए.पी.) एवं सामाजिक चेतना अभियान के अंतर्गत 59वीं वाहिनी, सशस्त्र सीमा बल, नानपारा द्वारा पंचायत भवन, बलाईगाँव में गृह मंत्रालय के नागरिक कल्याण कार्यक्रम एवं सामाजिक चेतना अभियान के अंतर्गत 59वीं वाहिनी, सशस्त्र सीमा बल, नानपारा द्वारा बलईगांव स्थित पंचायत भवन में आयोजित कार्यक्रम में सफलतापूर्वक मोबाइल रिपेयरिंग प्रशिक्षण पूर्ण करने वाले 20 प्रशिक्षणार्थियों को प्रमाण-पत्र प्रदान किए गए तथा 06 दिव्यांगजनों को व्हीलचेयर का वितरण किया गया।
कार्यक्रम के समापन अवसर पर 59वीं वाहिनी, सशस्त्र सीमा बल के कमाण्डेन्ट कैलाश चन्द रमोला ने सफल प्रशिक्षणार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि अर्जित कौशल का उपयोग स्वरोजगार एवं आत्मनिर्भरता के लिए करें जिससे आप स्वयं के साथ दूसरे लोगों को भी स्वावलम्बन की राह दिखा सकें। श्री रमोला ने बताया कि भविष्य में सीमावर्ती युवाओं के लिए मधुमक्खी पालन, प्लंबिंग एवं सोलर लाइट रिपेयरिंग जैसे कौशल विकास कार्यक्रम आयोजित किए जायेंगे। कार्यक्रम में स्थानीय गणमान्य व्यक्ति, ग्राम प्रधान एवं भारी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।
:ःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःः