प्रतिपूरक वन रोपण हेतु आवंटित की गई 71.023 हेक्टेयर गैर वन भूमि
बहराइच 10 सितम्बर। जिलाधिकारी अक्षय त्रिपाठी द्वारा तहसील व परगना नानपारा अन्तर्गत ग्राम पाठक पुरवा में राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या-927 के चारलेन चौड़ीकरण/निर्माण हेतु जनपद बहराइच के अर्न्तगत प्रभावित संरक्षित वन भूमि के सापेक्ष प्रतिपूरक वन रोपण हेतु गैर वन भूमि, वन विभाग को उपलब्ध कराये जाने के संबंध में खसरा/गाटा संख्या 9 से क्षेत्रफल 4.600 हेक्टयर, 214 से क्षेत्रफल 3.324 हे., 215 से क्षेत्रफल 3.260 हे., 1187 से क्षेत्रफल 44.000 हे., 1304 से क्षेत्रफल 8.000 हे., 1307 से क्षेत्रफल 1.700 हे., 1309 से क्षेत्रफल 3.139 हे. तथा खसरा/गाटा संख्या 1314 से क्षेत्रफल 3.000 हेक्टेयर कुल 08 किता खसरा/गाटा संख्या से 71.023 हेक्टेयर भूमि श्रेणी 5(1) नवीन परती भूमि का आवंटन पर्यावरण वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग उ.प्र. शासन लखनऊ के प़क्ष में किया गया है।
:ःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःः