मोटर साईकिल और खेत में लगा सिचाई का मोटर चुरा ले गए चोर

 

बस्ती। नगर और गौर थाना क्षेत्र से चोर एक मोटर साईकिल और सिचाई का मोटर चुरा ले गए। दोनो मामलों में तहरीर के आधार पर अज्ञात के खिलाफ चोरी का मुकदमा दर्ज कर पुलिस छानबीन कर रही है।
नगर थाना क्षेत्र के बसहवा निवासी सोमनाथ ने पुलिस को दी गई तहरीर में कहा है िकवह अपनी मोटर साईकिल घर के बाहर खड़ी किया था, जिसे चोर चुरा ले गए, वहीं गौर थाना क्षेत्र के टिनिच शुक्ल निवासी रूद्रेश कुमार ने खेत में सिचाई के लिए लगा मोटर चोरी हो जाने की तहरीर दी। दोनो मामलों में तहरीर के आधार पर अज्ञात चोरों के खिलाफ पुलिस ने चोरी का मुकदमा दर्ज किया है।