बस्ती। हर्रैया थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी 21 वर्षीय एक युवती एक युवक की छेड़खानी, पीछा करने से परेशान है। पीड़ित युवती के अनुसार गोंडा जिले के छपिया थाना क्षेत्र के परानादुला निवासी मुकुल उर्फ मोनू पटेल से उसकी इंस्टाग्राम पर दोस्ती हुई। बातचीत के दौरान वह उसके सम्पर्क में आई। बाद में जब उसने युवक से बातचीत बन्द कर दिया तो उसने उसे रोक कर गाली और जान से मारने की धमकी दी। उसके साथ छेड़खानी किया, आये दिन उसका पीछा कर रहा है। मामले में तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ बीएनएस की सुसंगत धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर हर्रैया पुलिस विवेचना कर रही है।