बस्ती। दुबौलिया थाना क्षेत्र के डिगरापुर निवासी सुरेश सिंह साइबर फ्राड का शिकार हो गए। एक मोबाइल नम्बर से काल कर उसे विदेश में नौकरी दिलाने का जालसाज ने झांसा दिया। विदेश में नौकरी की लालच में फंसाकर उनसे अलग- अलग बैंक खातों में 20 लाख रूपये धोखाधड़ी कर जमा करवा लिया। 20 जनवरी से 6 जून 2024 के बीच धोखाधड़ी के शिकार हुए पीड़ित को जब अपने साथ हुई ठगी का अहसास हुआ तो उसने साइबर क्राइम थाना को अवगत कराया। तहरीर के आधार पर साइबर क्राइम थाना पुलिस अज्ञात के खिलाफ धोखाधड़ी और आईटी एक्ट की सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर मामले की छानबीन कर रही है।