भाजपा कार्यालय पर भाजयुमो बैठक संपन्न: प्रधानमंत्री के 25 वर्षों के सेवा संकल्प को लेकर निकलेगी ‘काशी से वडनगर’ बाइक रैली

भाजपा कार्यालय पर भाजयुमो बैठक संपन्न: प्रधानमंत्री के 25 वर्षों के सेवा संकल्प को लेकर निकलेगी ‘काशी से वडनगर’ बाइक रैली

रिपोर्टर सैयद अकरम सईद

बहराइच भारतीय जनता पार्टी कार्यालय पर युवा मोर्चा (भाजयुमो) द्वारा एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। यह बैठक माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक और राजनीतिक जीवन के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत आयोजित की गई।इस बैठक के मुख्य अतिथि भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अमन सिंह चौहान रहे। बैठक में अतिथि के रूप में भाजपा जिला अध्यक्ष बृजेश पांडेय की गरिमामयी उपस्थिति रही। बैठक की अध्यक्षता युवा मोर्चा के जिला संयोजक अरुणेंद्र सिंह अंकित द्वारा की गई।बैठक को मुख्य रूप से संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि अमन सिंह चौहान ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश ने विकास के नए आयाम छुए हैं। उनके 25 वर्षों का राजनीतिक जीवन राष्ट्र सेवा और गरीब कल्याण को समर्पित रहा है। इसी सेवा भाव को जन-जन तक पहुँचाने के लिए युवा मोर्चा द्वारा एक भव्य देशव्यापी बाइक रैली का आयोजन किया जा रहा है।यह ऐतिहासिक बाइक रैली प्रधानमंत्री की कर्मभूमि काशी (बनारस) से उनकी जन्मभूमि वडनगर (गुजरात) तक जाएगी, और पुनः वडनगर से काशी (बनारस) तक वापस आएगी। यह यात्रा देश के युवाओं में राष्ट्रभक्ति और सेवा का नया संकल्प पैदा करेगी।भाजपा जिला अध्यक्ष बृजेश पांडे ने युवाओं का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि जिला भाजपा इस बाइक रैली को ऐतिहासिक बनाने के लिए पूरी तरह तैयार है। युवा मोर्चा का प्रत्येक कार्यकर्ता इस ‘सेवा संकल्प अभियान’ को सफल बनाने के लिए जमीन पर जुट गया है।