साहित्य उपवन रचनाकार की टीम आज ट्रू मीडिया के सम्पादक आ. ओमप्रकाश प्रजापति जी के निमंत्रण पर उनके स्टूडियो में शिरकत करने पहुंची। चाय की चुस्की के साथ ही अपनेपन के आलम ने सबको अपने आगोश में ले लिया। साहित्य उपवन रचनाकार के मार्गदर्शक आ. अशोक कुमार मयंक जी आ. ममता झा रुद्रांशी, आ. रोहित रोज, आ. पुनिता सिंह जी सहित आ ओमप्रकाश प्रजापति जी को मंचासीन किया गया। भक्तिभाव से मां सरस्वती के साधकों ने दीप प्रज्वलित करके प्रथम व अपरिहार्य औपचारिकता पूर्ण की। सरस्वती वंदना ममता झा रुद्रांशी ने बहुत अनोखे अंदाज व मधुरिम स्वर में प्रस्तुत की। इसके बाद काव्य पाठ का सिलसिला कृष्ण कान्त मिश्र से प्रारंभ होकर आ० रोहित कुमार रोज जी से अंत हुआ। सभी ने एक से बढ़कर एक रचना पढ़ी जिसे सुनकर पूरा वातावरण मंत्र मुग्ध हो गया। साहित्य उपवन रचनाकार की सचिव आ. सुधा बसोर सौम्या ने उत्कृष्ट और सारगर्भित संचालन किया। काव्य गोष्ठी में शामिल होने वाले हस्ताक्षर…
डाॅ अशोक कुमार मयंक, रोहित रोज, सुधा बसोर सौम्या, आर. डी. गौतम विनम्र, इरशाद हुसैन, डॉ. ममता झा रुद्रांशी, दिनेश कुमार, हुमा खातून, विनीत मिश्रा अविरल, निवेदिता शर्मा, हरीश भारद्वाज, कृष्ण कांत मिश्र, प्रेरणा सिंह, दीपिका वाल्दिया, सत्यवती चौहान, डाॅ. अमृता अमृत, शिखा, गीतांजलि जादौन, प्रभा, पूनिता सिंह व स्वयं ओम प्रकाश प्रजापति जी रहे। अंत में सूक्ष्म किंतु बहुत प्यारा जल पान ट्रू मीडिया की ओर से दिया गया। अंतोगत्वा एक शानदार काव्यगोष्ठी की सुखद परिणति हुई जिसके साक्षी उपस्थित सभी रचनाकार रहे।