पिता, पुत्र, पुत्री पर घर की दीवाल ढहाने, जान से मारने की धमकी देने का आरोप

 

बस्ती। रुधौली थाना क्षेत्र के पटवरिया गांव निवासी झिनका देवी पत्नी स्व नरसिंह ने गांव निवासी पिता, पुत्र, पुत्री पर घर की दीवाल तोड़ देने, मना करने पर गाली और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पुलिस को दी गई तहरीर में कहा है कि गांव निवासी इन्द्रावती पत्नी कन्हैया लाल से उसके पति ने 22 हजार रूपए में 15 धुर जमीन आवासीय जमीन लिया था, पंचनामा के आधार पर उसी समय पति द्वारा चारों तरफ ईंट की नींव भरवा कर बगल में एक कमरा तीन सेट का बनवा दिया था, जिसमें वह बच्चो के साथ रह रही है। आरोप लगाया है कि 27 सितम्बर को इन्द्रावती के कन्हैया लाल, पुत्र आशीष शर्मा, पुत्री सुमन शर्मा ने मिलकर उसके घर के चारों तरफ से जुड़ाई हुई दीवाल को तोड़ दिया, ऐसा करने से मना करने पर गाली और जान से मारने की धमकी दी। मामले में तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की सुसंगत धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर पुलिस विवेचना कर रही है।