———————————————
काशी काव्य गंगा साहित्यिक मंच पंजीकृत, वाराणसी की साप्ताहिक 127 वीं गोष्ठी मेरे कार्यालय श्रीवास्तव म्युचुअल फंड सनबीम लहरतारा, यादव कटरा चन्दुआ छित्तुपुरा वाराणसी में साहित्यिक सचिव श्री जयप्रकाश मिश्र धानापुरी के 54 वें जन्मदिन के अवसर पर केक काटकर हर्षोल्लास से धूमधाम से मनाया गया।
इस गोष्ठी की अध्यक्षता लखनऊ से पधारे वरिष्ठ कवि कुंवर आनन्द श्रीवास्तव, मुख्य अतिथि गजलकार श्रीमती नीतू आनंद श्रीवास्तवा, विशिष्ट अतिथि श्री शैलेंद्र कुमार अमबष्ट, संचालन संस्था के महासचिव श्री गजलकार गोपाल केशरी ने किया।
कार्यक्रम के प्रारंभ में संस्था के अध्यक्ष हास्य व्यंग्य कवि भुलक्कड़ बनारसी ने सभी उपस्थित कवियों व शायरों का स्वागत एवं अभिनन्दन किया, और लखनऊ से पधारे अतिथि आदरणीय कुंवर आनन्द श्रीवास्तव,गजलकारा श्रीमती नीतू आनंद श्रीवास्तवा व आकाश श्रीवास्तव का अंगवत्रम व स्मृति चिन्ह् देकर सम्मान किया गया,तदोपरान्त सरस्वती बंदना भुलक्कड़ बनारसी ने कर कार्यक्रम की शुरुआत किया।
उपस्थित कवियों और शायरों में हास्य व्यंग्य कवि भुलक्कड़ बनारसी, जयप्रकाश मिश्र धानापुरी, अवधेश प्रसाद मिश्र मधुप, दिनेश दत्त पाठक, गजलकार गोपाल केशरी, श्री नरोत्तम शिल्पी, मुनींद्र पाण्डेय मुन्ना, तनवीर लोहतवी, आनंद कृष्ण श्रीवास्तव ” मासूम ” वाहिद इकबाल बनारसी, सिद्धनाथ शर्मा सिद्ध, शैलेंद्र कुमार अमबष्ट, खलील अहमद राही, रामनरेश पाल, नंन्द लाल, गोपाल केशरी, रविकान्त मिश्रा, आशिक बनारसी, परमहंश तिवारी, दीपक दबंग, विजय चंन्द्र त्रिपाठी, गणेश प्रहरी,रामप्रकाश पाण्डेय, आनंद कुमार श्रीवास्तव भिष्म, आकाश श्रीवास्तव लखनऊ, रामनारायण पाण्डेय, सत्यनारायण जी, व किशन यादव इत्यादि रहे।
अंत में संस्था के अध्यक्ष भुलक्कड़ बनारसी ने धन्यवाद ज्ञापित किया उसके उपरांत गोष्ठी अल्पाहार के बाद विश्राम दिया गया।
भुलक्कड़ बनारसी अध्यक्ष,
काशी काव्य गंगा साहित्यिक मंच, (पंजीकृत) वाराणसी,