डॉ. धर्मेन्द्र कुमार सिंह के कुशल इलाज से महक रहा अयोध्या का राजकीय श्री राम होम्योपैथिक अस्पताल, मरीजों की उमड़ी भारी भीड़ और मिल रहा शत-प्रतिशत लाभ

 

महेन्द्र कुमार उपाध्याय
अयोध्या। राजकीय श्री राम होम्योपैथिक चिकित्सालय में इन दिनों मरीजों की भारी भीड़ देखने को मिल रही है। अस्पताल में आने वाले हर एक मरीज को बेहतर स्वास्थ्य लाभ मिल सके, इसके लिए चिकित्सा कर्मियों और चिकित्सकों द्वारा विशेष प्रयास किए जा रहे हैं। इस अवसर पर अस्पताल के समस्त स्टाफ कर्मचारी प्रदीप कुमार शर्मा, जितेंद्र कुमार, पवन आदि लोग भी मुस्तैद रूप से मौजूद रहे, जिन्होंने व्यवस्था संभालने में पूरा सहयोग दिया। अस्पताल में अपनी सेवाएं दे रहे डॉ. धर्मेन्द्र कुमार सिंह मरीजों के स्वास्थ्य को लेकर पूरी तरह तत्पर नजर आए। उन्होंने ओपीडी में कतारबद्ध तरीके से अपनी बारी का इंतजार कर रहे एक-एक मरीज की गंभीर समस्याओं को बेहद बारीकी से सुना और उनका स्वास्थ्य परीक्षण किया। विशेष सलाह और उचित दवा का वितरण परीक्षण के उपरांत डॉ. धर्मेन्द्र कुमार सिंह द्वारा सभी रोगियों को आवश्यकतानुसार उचित और प्रभावी होम्योपैथिक औषधियों का निशुल्क वितरण कराया गया। वह सिर्फ दवाइयां देने तक ही सीमित नहीं रहे, बल्कि मरीजों को उनकी बीमारी से जुड़ी जीवनशैली और खान-पान को लेकर पूर्ण रूप से विशेष सलाह भी दी, ताकि प्रत्येक रोगी पूरी तरह स्वस्थ होकर अपने घर लौट सके। मरीजों में दिखी पूर्ण संतुष्टि
चिकित्सालय में इलाज कराने पहुंचे मरीजों और उनके तीमारदारों ने अस्पताल की व्यवस्था और डॉक्टर के आत्मीय व्यवहार पर गहरी संतुष्टि व्यक्त की। मरीजों का कहना है कि डॉ. धर्मेन्द्र कुमार सिंह हर एक की समस्या को तसल्ली से सुनते हैं और उन्हें संतुष्ट कर घर भेजते हैं, जिससे उन्हें होम्योपैथी चिकित्सा प्रणाली पर अटूट भरोसा और गहरा लाभ मिल रहा है।