सुभाष चन्द्र अध्यक्ष, राहुल श्रीवास्तव मंत्री बने
एसोसिएशन बोरिंग टेक्नीशियन के अधिवेशन में उठे मुद्दे
लवकुश सिंह संवाददाता
अनुराग लक्ष्य न्यूज बस्ती
बस्ती। एसोसिएशन बोरिंग टेक्नीशियन लघु सिंचाई विभाग संघ का द्विवार्षिक अधिवेशन कलेक्ट्रेट परिसर स्थित राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद कार्यालय परिसर में मण्डल अध्यक्ष आशीष शुक्ल की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ। अधिवेशन में वक्ताओं ने बोरिंग टेक्नीशियन कर्मचारियों की समस्याओं पर वृहद विचार के साथ ही एकजुटता और पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर संघर्ष पर जोर दिया। अधिवेशन के बाद चुनाव अधिकारी चन्द्रमणि त्रिपाठी की देख रेख में पदाधिकारियों का सर्वसम्मत से चयन हुआ। इसमें सुभाष चन्द्र पाण्डेय अध्यक्ष, आत्मजीत सोनी उपाध्यक्ष, राहुल श्रीवास्तव मंत्री, चक्रेश नारायण कोषाध्यक्ष, वीरेन्द्र कुमार सम्प्रेक्षक घोषित किये गये।
राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद कार्यवाहक अध्यक्ष राम अधार पाल ने कहा कि यदि कर्मचारी अपने अधिकारों के लिये एकजुट न हुये तो सरकार आने-वाले दिनों में एक-एक कर सुविधायें छीन लेगी। परिषद के मंत्री तौलू प्रसाद ने कहा कि पुरानी पेंशन बहाली सहित अनेक मांगों को लेकर परिषद निरन्तर संघर्ष जारी रखे हुये हैं।
अधिवेशन में मुख्य रूप से सुशील पाण्डेय, घनश्याम शुक्ल, दिवाकर शुक्ल, अखिलेश, अनूप श्रीवास्तव, विनय यादव, विजय चौधरी, अतीक अहमद, वीरेन्द्र प्रताप, अमित कन्नौजिया, आलोक श्रीवास्तव, अखिलेश के साथ ही बोरिंग टेक्नीशियन कर्मचारी एवं विभिन्न संगठनों के लोग उपस्थित रहे।