थाना सोनहा पुलिस द्वारा घोर उपहति कारित करने वाली वांछित अभियुक्ता को किया गिरफ्तार

बस्ती – जिले के थाना सोनहा पुलिस द्वारा आज दिनांक 17.06.2024 को थाना सोनहा पर दिनांक 12.06.2024 को पंजीकृत मु0अ0सं0 141/2024 धारा 323/ 324/ 504/ 506/ 452/ 308 भा0द0सं0 में वांछित अभियुक्ता रेशमा पत्नी मिठाई निवासी ग्राम रामपुर मुडरी थाना सोनहा जनपद बस्ती को उसके घर से समय करीब 11.40 बजे हिरासत पुलिस में लिया गया तथा विधिक कार्यवाही पूर्ण कर मा0 न्यायालय सदर बस्ती रवाना किया गया ।

गिरफ्तार करने वालें पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक सोनहा उपेन्द्र कुमार मिश्रा जनपद बस्ती , उ0नि0 राम सुभास थाना सोनहा जनपद बस्ती , का0 कृष्णमोहन मौर्या थाना सोनहा जनपद बस्ती ,म0आ0 सनमत कुमारी थाना सोहना जनपद बस्ती।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *