महेन्द्र कुमार उपाध्याय
अयोध्या प्रभु श्री राम की पावन नगरी में घूमने आये और सरयू स्नान के समय परिवार की बड़ी लापरवाही से गूंजा पुत्री रामविलास उम्र लगभग 8 वर्ष पता थाना शोहरतगढ़ जनपद सिद्धार्थनगर की निवासी हैं जो अपने परिवार के साथ अयोध्या घूमने आया था जो संत तुलसी दास घाट से ही अपने परिवार से बिछड़ गयी जिससे परिवार वालों को बच्ची को ढूंढने में काफी परेशानी हुई जो घाट पर भटक रहे थे जिनको परेशान जल पुलिस के प्रभारी येलो जॉन प्रदीप सिंह चौधरी,कांस्टेबल नित्यानन्द यादव व स्थानीय पुलिस मित्र के सोनू कसौधन, विजय कुमार ने पूछा तो उन्होंने बताया कि हम घूमने आए थे और स्नान के दौरान हमारा बच्ची अपने परिवार से बिछड़ गयी तो जल पुलिस के कठिन परिश्रम व बड़ी मशक्कत के बाद ढूंढने में सफल रहे बच्ची मिल गया और उनके परिवार को ढूंढ कर उनके सुपुर्द किया गया।जिनके कार्य को देखकर उनके परिवार के लोगों ने जल पुलिस की टीम का बहुत आभार प्रकट किया और काफी प्रशंसा की। इसी तरह जल पुलिस की सतर्कता को देखते हुए सदैव तत्पर रहते है।