डीजे लगाते समय युवक आया करंट की चपेट में, हुई मौत

बस्ती 17 जून उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में घर शादी के दौरान दुल्हन के भाई को डीजे का करंट लग जाने से उसकी मौत हो गई जिससे घर में अपफरा तफरी मच गई और खुशी का माहौल गम में बदल गया ।
आपको बताते चलें यह घटना दुबौलिया थाना क्षेत्र के गांव मैं बीती रात घटित हुई दुल्हन का भाई डीजे लगा रहा था कि उसी समय वह करंट की चपेट में आ गया जिससे वह घायल हो गया उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कलवारी ले जाया गया जहां से चिकित्सकों ने जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया जिला अस्पताल पहुंचते ही डॉक्टरों ने युवक को मृत घोषित कर दिया इस घटना से पूरे गांव में सन्नाटा छा गया।बारात भी वापस चली गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *