सरदार पटेल होना आसान नहीं-डा. वी.के. वर्मा

सरदार पटेल होना आसान नहीं-डा. वी.के. वर्मा

 

भारतीय कुर्मी महासभा ने जयन्ती पर किया भारत रत्न सरदार बल्लभ भाई पटेल को नमन्

 

लवकुश सिंह संवाददाता

अनुराग लक्ष्य न्यूज बस्ती

 

बस्ती। पटेल एस.एम.एच. हास्पिटल गोटवा में भारतीय कुर्मी महासभा जिलाध्यक्ष डा. वी.के. वर्मा के संयोजन में भारत रत्न सरदार बल्लभ भाई पटेल जयन्ती के उपलक्ष्य में संगोष्ठी का आयोजन कर योगदान पर विमर्श किया गया।

महासभा जिलाध्यक्ष डा. वी.के. वर्मा ने कहा कि सरदार पटेल स्वतन्त्र भारत के महान दूरदर्शी राजनेता-प्रशासक होने के साथ साथ वे प्रतिष्ठित वकील, बैरिस्टर तथा भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के वरिष्ठ नेता भी थे जिन्होंने आजादी के पश्चात 1947 से 1950 तक भारत के पहले उप प्रधानमंत्री और गृह मंत्री की भूमिका निभाई। सरदार पटेल होना आसान नहीं है। एक मजबूत, अडिग और दृढ़ संकल्पित व्यक्तित्व के धनी थे सरदार पटेल। उनका योगदान सदैव याद किया जायेगा।

महासभा के प्रदेश प्रदेश उपाध्यक्ष आर.के. सिंह पटेल, मस्तराम वर्मा, बद्री प्रसाद चौधरी, अशोक कुमार वर्मा, के.सी. पटेल ने कहा कि बारदोली सत्याग्रह ने सरदार पटेल को ‘गुजरात के नायक’ तथा राष्ट्रीय स्तर के प्रखर नेता के रूप उभारा। भारत की संविधान सभा में वरिष्ठ सदस्य होने के नाते सरदार पटेल संविधान को आकार देने वाले प्रमुख नेताओं में से एक थे। वे प्रांतीय संविधान समितियों के अध्यक्ष थे। उनके योगदान से नयी पीढी को प्रेरणा लेनी चाहिये।

गोष्ठी में घनश्याम चौधरी, प्रमोद चौधरी, मायाराम चौधरी, अजय चौधरी, कृपाशंकर चौधरी, विद्यासागर चौधरी, अशोक कुमार चौधरी, डा. श्याम नरायन चौधरी, मंशाराम चौधरी के साथ ही हास्पिटल के अनेक चिकित्सक आदि शामिल रहे।