ज़्यादा से ज़्यादा पत्रकारों को संगठन से जोड़ें- डॉ. बलराम त्रिपाठी
एसपी टाटा मोटर्स बस्ती में मण्डलीय कार्यकारिणी की हुई बैठक
बस्ती। पत्रकारों के सम्मान, सुरक्षा, अधिकारों और हितों की रक्षा को लेकर रविवार को ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन की महत्वपूर्ण बैठक एसपी टाटा मोटर्स बस्ती में हुई।। बैठक में बस्ती मण्डल के पदाधिकारियों, तीनों जिलाध्यक्ष और तहसील अध्यक्ष मौजूद रहे।
रविवार को बस्ती के एसपी टाटा मोटर्स में ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन की मण्डलीय कार्यकारिणी की बैठक मण्डल अध्यक्ष डॉ. बलराम त्रिपाठी की अध्यक्षता में हुई जिसमें बस्ती मण्डल के जनपद बस्ती, सिद्धार्थनगर एवं संतकबीरनगर के जिलाध्यक्ष एवं जिला महामंत्रियों और तहसील अध्यक्षों को अंग वस्त्र और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मनित किया गया।
मुख्य अतिथि प्रदेश महामंत्री डॉ. संजय द्विवेदी ने कहा कि
पत्रकारों के मान सम्मान से क़ोई समझौता नहीं किया जाएगा। संगठन के संघर्षों की देन है कि प्रत्येक जनपद में स्थाई समिति की नियमित बैठक हो रही है जिसमें ग्रापए के जिलाध्यक्ष प्रतिनिधि के रूप में शामिल होते हैं। संगठन ने पत्रकारों के बीमा तथा हेल्थ कार्ड की भी सुविधा दिलाने का काम किया। आगे भी संगठन इसी तरह का काम करता रहेगा।
उन्होंने कहा कि सदस्यता अभियान में मण्डल व जिला के सभी पदाधिकारी तहसील अध्यक्षों का पूरा सहयोग करें।
मण्डल अध्यक्ष डॉ. बलराम त्रिपाठी ने कहा कि ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन देश और प्रदेश का सबसे मजबूत तथा सक्रिय संगठन है।आप सभी के साथ यह चट्टान की तरह खड़ा है।किसी भी सदस्य के सम्मान पर आंच नहीं आने पायेगा।सभी तहसील अध्यक्ष सदस्यता अभियान में ज़्यादा से ज़्यादा पत्रकारों को संगठन से जोड़ें लेकिन किसी गलत व्यक्ति की सदस्यता नहीं होनी चाहिए।
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष बस्ती अवधेश त्रिपाठी, संरक्षक अखिलेश दूबे, संतकबीरनगर जिलाध्यक्ष सौरभ त्रिपाठी, सिद्धार्थनगर जिलाध्यक्ष आलोक श्रीवास्तव, मण्डल उपाध्यक्ष महेन्द्र श्रीवास्तव, मण्डल प्रवक्ता/ मीडिया प्रभारी मुहम्मद परवेज़ अख्तर, खगेन्द्र मिश्रा, बुद्धिसागर मिश्रा, राजेन्द्र दूबे, संतोष कसौधन, बेचू लाल अग्रहरि, अवधेश कुमार सिंह, सतीश चन्द्र मिश्रा, मोहम्मद आफताब आलम अंसारी के अलावा मण्डल की कार्यकारिणी तथा तीनों जनपदों के जिला अध्यक्ष एवं महामंत्री तथा सभी तहसील अध्यक्ष मौजूद रहे।