अगर गंगा की धारा से सभी को प्यार हो जाए, बस इक पल में हमारा आपका उद्धार हो जाए, सलीम बस्तवी अज़ीज़ी,,,,,
अनुराग लक्ष्य, 14 जून
सलीम बस्तवी अज़ीज़ी
मुम्बई संवाददाता ।
हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी गंगा दशहरा का पर्व प्रयाग राज की पावन धरती पर बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। क्योंकि मैं सलीम बस्तवी अज़ीज़ी इस गंगा दशहरा के कार्यक्रम का कई बार भागीदार रहा हूं, इस लिए आज का यह समाचार लिखते वक्त अपनी इन्हीं चार पंक्तियों से कर रहा हूं, कि
, अगर गंगा की धारा से सभी को प्यार हो जाए
बस इक पल में हमारा आपका उद्धार हो जाए
जहां पर आस्था विश्वास का संगम दिखे सबको
करो कोशिश एक ऐसा रास्ता हंववार हो जाया,
गंगा दशहरा 2024 के उपलक्ष्य में बंधवा वाले लेटे हनुमान जी मंदिर के सामने जय “त्रिवेणी जय प्रयाग” संस्था द्वारा दस दिवसीय भजन संध्या का आयोजन 07 जून से आरंभ हुआ है । प्रति दिन सांयकाल 06:00 बजे मां गंगा की भव्य आरती और पूजा अर्चना की जाती है उसके बाद रात्रि 08 बजे से भजन संध्या का सांस्कृतिक कार्यक्रम किया जाता है ।
पर्यावरण संरक्षण पर विगत 18 वर्षों से गंगा यमुना पेड़ प्यास पानी बचाने और पालीथीन पर रोक लगाने जैसी समाज के हित में पूर्ण समर्पण से कार्य कर रही बहुचर्चित संस्था “ग्लोबल ग्रीन्स” के संयोजन में प्रसिद्ध गायिका स्वाति निरखी और मशहूर गायक नीरज सिंह, उनकी गायिका पुत्रियां श्रेया सिंह व अस्मिता सिंह सहित वरिष्ठ लोक गायक उदय चन्द्र परदेसी ने एक से बढ़ कर एक भाव विभोर कर देने वाले भजनों से उपस्थित श्रद्धालुओं दर्शकों श्रोताओं और संगीत प्रेमियों की जी भर सराहना प्राप्त की ।
उदय चन्द्र परदेसी ने शिव पर आधारित भजन “भोले तेरी जटा से शंकर तेरी जटा से बहती है गंगा धारा..…” और हनुमान जी पर कर्णप्रिय भजन सुनाया वहीं नीरज सिंह ने “गंगा तेरा पानी अमृत झर झर बहता जाए.…” “हम उस देश के वासी हैं जिस देश में गंगा बहती हैं…” “चलो बुलावा आया है माता ने बुलाया है…..” गाकर श्रोताओं को भक्ति भावना और भगवान की महिमा से जोड़ दिया जबकि गायिका श्रेया सिंह एवं असिता सिंह ने “मानो तो मैं गंगा मां हूं ना मानो तो बहता पानी” गाकर लोगों को मुग्ध कर दिया। भगवान शिव के भजन से स्वाति निरखी ने भी अपनी प्रस्तुति का आरंभ किया और फिर “गंगा मइया में जब तक पानी रहे.. मोरे सजना तेरी ज़िन्दगानी रहे….” “राम तेरी गंगा मैली हो गई पापियों के पाप धोते धोते..”
“हे गंगा मइया तोहे पियरी चढ़इबों…और बजरंग बली का मशहूर भजन “बैठे हैं श्रीराम जानकी मेरे सीने में….” गाकर ऐसा माहौल बना दिया कि महिलाएं पुरुष संत महात्मा सभी दिल खोलकर नृत्य करने लगे । भक्ति और भावना का देखने वाला दृश्य था । कार्यक्रम का मंच संचालन ग्लोबल ग्रीन्स के अध्यक्ष तथा सुप्रसिद्ध उद्घोषक संजय पुरुषार्थी और ग्लोबल ग्रीन्स के ही महासचिव व समाज सेवी अवधेश निषाद ने संयुक्त रूप से शानदार मंच संचालन किया । तत्पश्चात जय त्रिवेणी जय प्रयाग के अध्यक्ष प्रदीप पांडेय उपाध्यक्ष जितेंद्र सिंह एवं अन्य पदाधिकारियों ने सभी कलाकारों व दोनों उद्घोषकों को अंग वस्त्रम एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया, कार्यक्रम में शहर के कई गणमान्य केसाथ ही संकटा बाबू, कंचन शुक्ला, शिवा त्रिपाठी, विभूति नारायण पाण्डेय, देवेश शुक्ला, संजय सक्सेना, रीता सक्सेना, सीता निषाद अभिषेक सक्सेना, डा कश्यप,अभिषेक सिंह, आशीष मिश्रा, पंकज कुशवाहा, शरद, राज और अजिताभ भी रहे