
काव्य पाठ और शेरों-शायरी अनभूति का विषय है – प्रो0 सुनीता तिवारी
बस्ती । महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय बस्ती में *’पं0 शिवहर्ष शैक्षिक सप्ताह’* के तृतीय दिवस पर काव्य पाठ और शेरों-शायरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय की प्राचार्या एवं कार्यक्रम की मुख्य अतिथि प्रो0 सुनीता तिवारी के द्वारा मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन द्वारा किया गया।
सरस्वती वंदना और स्वागत गीत की प्रस्तुति महाविद्यालय की छात्रा खुशी द्वारा किया गया।
महाविद्यालय की प्राचार्या प्रो0 सुनीता तिवारी ने अपने आशीर्वचन में काव्य पाठ और शेरों-शायरी को अनभूति का विषय बताया। साथ ही अनुभूति के संदर्भ में पिता-पुत्री के आत्मीय संबंध के आधार पर पुत्री की सफलता की आधारशिला की गहराईयों को प्रस्तुत किया।
इस अवसर पर काव्य पाठ प्रतियोगिता के अन्तर्गत प्रथम स्थान मधु तिवारी, द्वितीय स्थान संध्या एवं तृतीय स्थान संयुक्त रूप से काजल व पलक श्रीवास्तव ने प्राप्त किया; साथ ही साथ शेरों-शायरी प्रतियोगिता के अन्तर्गत प्रथम स्थान राबिया खातून, द्वितीय स्थान संयुक्त रूप से नुजहत फातिमा व सलोनी एवं तृतीय स्थान जुबैरिया खातून ने प्राप्त किया। इस अवसर पर काव्य पाठ प्रतियोगिता के अन्तर्गत नाजिया खातून, शीतल गुप्ता, काजल, पलक श्रीवास्तव, प्रीती, चांदनी, मधु तिवारी, संध्या, आस्था गुप्ता ने प्रतिभाग किया। इस अवसर पर शेरों-शायरी प्रतियोगिता के अन्तर्गत अलीशा खातून, नुजहत फातिमा, आरफा खातून, जुबैरिया खातून, राबिया खातून, ज़ोया खान, सलोनी, संध्या, आस्था गुप्ता ने प्रतिभाग किया।
कार्यक्रम के संदर्भ में काव्य पाठ प्रतियोगिता के अन्तर्गत निर्णायक मंडल के रूप में डॉ0 संतोष यदुवंशी, श्रीमती नेहा परवीन, डॉ0 कमलेश पाण्डेय ने भूमिका का निर्वहन किया। साथ ही साथ शेरों-शायरी प्रतियोगिता के अन्तर्गत निर्णायक मंडल के रूप में डॉ0 रुचि श्रीवास्तव, श्रीमती प्रियंका सिंह, डॉ0 संतोष यदुवंशी, डॉ0 कमलेश पाण्डेय ने भूमिका का निर्वहन किया।
इस अवसर पर कार्यक्रम का संयोजन श्रीमती प्रियंका सिंह एवं श्रीमती नेहा परवीन ने किया। कार्यक्रम का संचालन श्रीमती नेहा परवीन और धन्यवाद ज्ञापन श्रीमती प्रियंका सिंह के द्वारा किया गया।
इस अवसर पर डॉ0 सीमा सिंह, डॉ0 रघुवर पाण्डेय, डॉ0 नूतन यादव, डॉ0 सुधा त्रिपाठी, डॉ0 वीना सिंह, डॉ0 सुहासिनी सिंह, डॉ0 प्रियंका मिश्रा, श्रीमती नेहा श्रीवास्तव, कुमारी मोनी पाण्डेय एवं श्रीमती पूनम यादव आदि उपस्थित रहें।