“लोकतंत्र बचाओ, भीड़तंत्र हटाओ” – भाजपा राष्ट्रीय महामंत्री हरीश द्विवेदी
लवकुश सिंह संवाददाता
अनुराग लक्ष्य न्यूज बस्ती
बस्ती। भारतीय जनता पार्टी, जिला बस्ती की एक महत्वपूर्ण सांगठनिक बैठक भाजपा कार्यालय, बस्ती में लोकतंत्र बचाओ, भीड़तंत्र हटाओ” – विषय पर आयोजित की गई।
मुख्य अतिथि के रूप में भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री हरीश द्विवेदी तथा विशेष अतिथि के रूप में जिला प्रभारी एवं क्षेत्रीय महामंत्री सत्येंद्र सिन्हा उपस्थित रहे। बैठक की अध्यक्षता भाजपा जिला अध्यक्ष विवेकानंद मिश्र ने की।
मुख्य अतिथि हरीश द्विवेदी जी ने कहा कि लोकतंत्र की रक्षा के लिए जनता से सीधा संवाद, पारदर्शिता और जनता की भागीदारी अनिवार्य है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से भीड़तंत्र के विरुद्ध जन-जागरण करने तथा हर बूथ तक पहुँचकर जनता की समस्याओं को समझने और उनके समाधान हेतु सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। भाजपा लोकतांत्रिक मूल्यों, जनता की आवाज़ और जन-कल्याण की राजनीति को ही अपनी प्राथमिकता मानती है। कार्यकर्ताओं ने संकल्प लिया कि वे जनता के बीच पार्टी की नीतियों, कार्यों एवं उपलब्धियों का प्रभावी प्रचार-प्रसार करेंगे तथा संगठन को और अधिक सक्रिय बनाएंगे। अंत में उपस्थित पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने “लोकतंत्र बचाओ, भीड़तंत्र हटाओ” के संकल्प को धरातल पर उतारने तथा आगामी कार्यक्रमों को सफल बनाने का संकल्प लिया। यह कार्यक्रम 22 अक्टूबर से 30 नवंबर तक चलेगा।
विपक्षी दलों द्वारा भारत की जनता को जो भ्रमित किया जा रहा है, उसके विरोध में जन-जागरण के लिए भाजपा बस्ती के द्वारा ऐतिहासिक 5 नवंबर को मार्च निकाला जाएगा।
प्रमुख रूप से संजय चौधरी, राजेश पाल चौधरी, वैभव पांडे, यशकांत सिंह, राम सिंगर ओझा, प्रत्युष विक्रम सिंह, डॉ. रघुवर पांडे, भानु प्रकाश मिश्रा, अखंड प्रताप सिंह, वीरेंद्र गौतम, दिलीप पाण्डेय, शिवानी सिंह, शालिनी मिश्रा, अमृत कुमार वर्मा, अभिषेक कुमार, प्रेम प्रकाश चौधरी, सुनील सिंह, सुरेंद्र चौधरी, राकेश शर्मा, राजेन्द्र राजभर, प्रदीप निषाद, सुधाकर पाण्डेय ‘नीरज’, विनय सिंह भारद्वाज, नीलम गौड़, राधेश्याम कमलापुरी, रवि कुमार, विनय यादव, वरूण पांडे, प्रभुदयाल वर्मा, अमित गुप्ता, नीरज त्रिपाठी, मंजू श्रीवास्तव, राजेश कमलापुरी, कमेन्द्र चौहान, शिव प्रसाद चौधरी, विजय पांडे राजू, अजय पाण्डेय, विशुद्धानंद तिवारी, सुरेंद्र सिंह, जटा शंकर शुक्ल, सुमन सिंह, प्रबल मलानी, योगेंद्र सिंह, तारक जायसवाल, सतेंद्र सिंह भोलू, पुष्करादित्य सिंह, अरविंद सिंह, रामायण सिंह, राकेश श्रीवास्तव, गौरव तिवारी, राजकुमार शुक्ल,आदित्य शर्मा, जिला मीडिया प्रभारी अजय पाल सिंह सहित बड़ी संख्या में जिला पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष एवं वरिष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित रहे।