खेल व्यक्ति के व्यक्तित्व के विकास में अहम भूमिका निभाता है”-प्रो0 सुनीता तिवारी
बस्ती । महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय बस्ती में *’पं0 शिवहर्ष शैक्षिक सप्ताह’* के चतुर्थ दिवस पर *खेल कूद प्रतियोगिता* का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय की प्राचार्या एवं कार्यक्रम की मुख्य अतिथि प्रो० सुनीता तिवारी के द्वारा मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन द्वारा किया गया।सरस्वती वंदना और स्वागत गीत की प्रस्तुति महाविद्यालय की छात्रा खुशी एवं सविता द्वारा किया गया।
खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ महाविद्यालय की प्राचार्य प्रो० सुनीता तिवारी के द्वारा ध्वजारोहण के साथ किया गया। साथ ही खेल को खेल भावना के साथ खेला जाएगा इसकी शपथ भी दिलाई गई।ततपश्चात महाविद्यालय की प्राचार्या प्रो० सुनीता तिवारी ने आशीर्वचन में कहा-“बच्चो खेल में निरन्तर आगे बढ़ने का विकल्प आपके पास होता है। पूर्ण निष्ठा से आप आगे बढ़ेंगे तो आप लक्ष्य तक आवश्यक पहुँचेंगे।”
इस अवसर पर कार्यक्रम का संयोजन एवं संचालन डॉ० संतोष यदुवंशी के द्वारा किया गया।अपने वक्तव्य में डॉ संतोष ने कहा कि तोड़ना है हर पिंजड़ा, उड़ान अभी बाकी है। बच्चो आपके लिए पूरा आकाश है उड़ान भरने के लिए।
तत्पश्चात म्यूजिकल चेयर प्रतियोगिता आरम्भ की गई । पुरुष वर्ग में श्री अखिलेश विजेता बने एवं महिला वर्ग में प्राचार्य प्रो०सुनीता तिवारी विजेता रहीं।डिस्कस प्रतियोगिता में प्रथम स्थान नेहा, द्वितीय स्थान अंजली तृतीय स्थान सरिता और रूबी ने प्राप्त किया।
शॉटपुट प्रतियोगिता में प्रथम स्थान नेहा, द्वितीय स्थान शशि और निशा तथा तृतीय स्थान अंशिका रंजन का रहा।
शतरंज प्रतियोगिता में प्रथम स्थान अंशिका रंजन का और द्वितीय स्थान नैंसी का रहा।
क्विज प्रतियोगिता का प्रथम स्थान पलक द्वितीय स्थान आस्था गुप्ता और तृतीय स्थान तनु का रहा।लम्बी कूद प्रतियोगिता में प्रथम स्थान रोशनी द्वितीय स्थान रूबी एवं तृतीय नेहा और नेहा ने प्राप्त किया।100 मीटर की दौड़ प्रतियोगिता में प्रथम स्थान सरिता द्वितीय नेहा और तृतीय स्थान शालू ने प्राप्त किया।
इस अवसर पर डॉ० सीमा सिंह, डॉ०, डॉ०नूतन यादव, डॉ रघुवर पांडेय,डॉ० सुधा त्रिपाठी, डॉ बीना सिंह, डॉ० सुहासिनी सिंह, श्रीमती प्रियंका सिंह, श्रीमती नेहा परवीन,डॉ प्रियंका मिश्रा, डॉ कमलेश पांडेय, श्रीमती नेहा श्रीवास्तव, श्री दुर्गेश गुप्ता, श्रीमती पूनम यादव कु मोनी पांडेय सहित समस्त शिक्षणेत्तर कर्मचारी एवं महाविद्यालय की छात्राएं उपस्थित रही।