मीरजापुर( प्रधानमंत्री के संसदीय क्षेत्र वाराणसी से लगे हुए प्रतिष्ठापरक लोकसभा सीट मिर्जापुर में कांटे के मुकाबले में भाजपा गठबंधन ने फतह करते हुए इस सीट पर अपना कब्जा बरकरार रखा है इस प्रकार से देखा जाए तो सांसद अनुप्रिया पटेल ने तीसरी बार जीत दर्ज करते हुए हैट्रिक लगाने में कामयाब साबित हुई हैं।
भाजपा-अपना दल (एस) की उम्मीदवार एवं समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार रमेश चंद्र बिंद के बीच कांटे का मुकाबला जारी रहा है। सुबह अपने निर्धारित समय से प्रारंभ हुई मतगणना में इंडिया गठबंधन सपा के उम्मीदवार रमेश बिंद लगातार बढ़त बनाए हुए थे। 15 वें राउंड की गणना के बाद भाजपा अपना दल (एस) की उम्मीदवार अनुप्रिया पटेल ने बढ़त बनानी शुरू की जो अंत तक जारी रहा है।
31 वें राउंड की मतगणना समाप्त होने के बाद अन्तिम 31 वें राऊंड में अपना दल एस की प्रत्याशी अनुप्रिया पटेल आगे चल रही थीं। वह कुल 38922 वोटों से आगे चल रहीं थीं जबकि सपा प्रत्याशी रमेश बिंद पीछे चल रहे हैं। बात करें अपना दल एस की तो अनुप्रिया पटेल को 465909 वोट मिले हैं जबकि सपा के रमेश चंद्र बिंद को 426987 वोट, बसपा के मनीष त्रिपाठी को 142222 वोट मिले हैं। अनुप्रिया पटेल की जीत तय मानी जा रही थी महज औपचारिकताएं होनी बाकी रही हैं। अनुप्रिया पटेल की जीत को लेकर कार्यकर्ताओं में जबदस्त उत्साह दिखाई दे रहा था। अपना दल एस के भरूहना स्थित केन्द्रीय कार्यालय पर जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा था। ढोल नगाड़ों के साथ कार्यकर्ता जश्न में डूबे, ढोल नगाड़ों पर झूम रहें थे। समर्थक, एक दूसरे को बधाई दे रहें हैं। इस प्रकार से देखा जाए तो अनुप्रिया पटेल लगातर तीसरी बार जितने वाली पहली सांसद बनी हैं। कुल 37580 वोटो से अनुप्रिया पटेल ने हैट्रिक लगाते हुए अपनी जीत दर्ज कराई है