बागपत व बिजनौर से राष्ट्रीय लोकदल के प्रत्याशियों की जीत का मनाया गया जश्न

 

महेन्द्र कुमार उपाध्याय अयोध्या
अयोध्या l राष्ट्रीय लोकदल के दोनों लोकसभा प्रत्याशीयों की जीत पर रालोद कार्यकर्ताओं ने मिठाई बांटकर खुशी का इजहार किया। सिविल लाइन स्थित प्रेस क्लब में रालोद कार्यकर्ता पहुंच कर अवध जोन अध्यक्ष चौधरी रामसिंह पटेल को फूलमाला पहनाकर स्वागत किया व आपस में मिठाई खिलाकर हर्ष जाहिर किया। इस मौके पर चौधरी रामसिंह पटेल ने कहा कि एनडीए गठबंधन में राष्ट्रीय लोकदल को दो सीट बागपत व बिजनौर मिली थी दोनों सीटों पर रालोद प्रत्याशी को शानदार जीत मिली। रालोद प्रत्याशियों की जीत पर प्रदेश उपाध्यक्ष विश्वेशनाथ मिश्रा सुड्डू एससी-एसटी प्रकोष्ठ अवध जोन अध्यक्ष बेचूलाल ज्ञान, अवध जोन सचिव नेतराम वर्मा ने भी बधाई दिया।इस मौके पर जिला महासचिव संगठन प्रवक्ता रामशंकर वर्मा, जिला उपाध्यक्ष राजेश तिवारी, युवा रालोद जिलाध्यक्ष अनिल वर्मा, युवा रालोद प्रदेश सचिव सुरजीत सिंह, युवा नेता अजीत वर्मा, जिला सचिव रामजिवान वर्मा, वरिष्ठ नेता रामजनम वर्मा प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *