

अनुराग लक्ष्य, 4 जून
सलीम बस्तवी अज़ीज़ी,
मुम्बई संवाददाता।
अपने ही कर्मों का फल है अपनी ही नाकामियां, साथ साथ चलती हैं इंसान की परछाइयां । मुंबई की सियासत में यह कहावत एक बार फिर चरितार्थ हो गई। क्योंकि मुंबई की कुल 6 सीटों पर 4 सीट शिवसेना उद्धव ठाकरे गुट यूबीटी ने अपना कब्जा कर लिया है। यूबीटी के चार जीतने वाले उम्मीदवार में अरविंद सावन, संजय दीना पाटिल, अनिल देसाई, और अमूल कीर्तकर ने जीत सुनिश्चित करके शिवसेना उद्धव ठाकरे गुट को संबल प्रदान किया।
इसी के साथ कांग्रेस ने एक सीट वर्षा ताई ने जीत कर अपनी उपस्थित दर्ज कराई है।
इसी के साथ देश की राष्ट्रीय पार्टी भाजपा ने एक सीट पीयूष गोयल के नाम अपनी जीत दर्ज किया, जो आशा के विपरीत दर्शाता हैं
तमाम अटकलों के साथ आज सारी बातें हैरान कर गईं, जब सुबह 10 बजे से रुझान आने शुरू हुए, तो आशा के विपरीत रिजल्ट आने शुरू हो गए , जिससे लोगों के माथे पर शिकन साफ झलक रहा था। अंततः शाम के रिजल्ट ने उद्धव ठाकरे गुट शिवसेना ने अपनी बाज़ी मारी।