पूर्व एमएलसी व विधानसभा पूर्व प्रत्याशी ने अपने समर्थको के साथ थामा भाजपा का दामन

बस्ती। लोकसभा चुनाव करीब आते आते राजनैतिक सरगर्मिया तेज होती जा रा रही है, इसी कड़ी में हर्रैया में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह समक्ष पूर्व एमएलसी मनीष जायसवाल और विधानसभा पूर्व प्रत्याशी व पूर्व ब्लाक प्रमुख अशोक मिश्र ने अपने समर्थको के साथ भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर पार्टी में अपनी आस्था जताई। जिलाध्यक्ष विवेकानन्द मिश्र, सांसद हरीश द्विवेदी, जिला प्रभारी समीर सिंह ने शामिल होने वालों को पार्टी की टोपी और पटका पहनाकर सदस्यता ग्रहण करवाई। इनके साथ ओम प्रकाश त्रिपाठी, महेंद्रनाथ त्रिपाठी, दीपक पांडेय, राजेश पांडेय, अंकित त्रिपाठी, सुरेश पांडेय, पंकज मिश्र ने सदस्यता ग्रहण की।

जिलाध्यक्ष विवेकानन्द मिश्र ने कहा कि भाजपा की नीतियों से प्रभावित होकर बड़ी संख्या में लोग सदस्यता ग्रहण कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह सदस्यता अभियान निरंतर चलता रहेगा। कहा कि भाजपा ही एकमात्र ऐसी पार्टी है, जो सभी वर्ग के लोगों का सम्मान व विकास कर रही है। भाजपा की लोकप्रियता से विपक्ष हताश है। हर वर्ग के लोग भाजपा की सदस्यता लेने में रुचि दिखा रहे हैं। शामिल हुए कार्यकर्ता केंद्र व प्रदेश सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करें। इससे इस लोकसभा चुनाव पार्टी को लाभ मिलेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *