नवीन कुमार कांग्रेस विधि विभाग कोआर्डिनेटर बने

बस्ती। उत्तर प्रदेश कांग्रेस विधि विभाग के चेयरमैन नितिन मिश्रा की संस्तुति पर  प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने नवीन कुमार श्रीवास्तव को संतकबीर नगर जनपद के विधि विभाग का लीगल कोआर्डिनेटर नियुक्त किया है। उन्हें संतकबीर नगर जनपद के लोकसभा चुनाव में गठबंधन प्रत्याशी की जीत सुनिश्चित करने का दायिव दिया गया है।
बस्ती विधि विभाग के पूर्व जिलाध्यक्ष नवीन कुमार श्रीवास्तव को संतकबीर नगर जनपद के  विधि विभाग का लीगल कोआर्डिनेटर नियुक्त किये जाने पर कांग्रेस सेवा दल के प्रदेश सचिव नोमान अहमद,  संतकबी नगर जिलाध्यक्ष प्रवीण चन्द्र पाण्डेय, अरूण कुमार पाण्डेय, आदर्श मद्धेशिया, अंकुश, प्रिन्स, विजय, रणवीर के साथ ही अनेक अधिवक्ताओं, कांग्रेस नेताओं, कार्यकर्ताओं ने प्रसन्नता व्यक्त किया है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *